दिल्ली में अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन, आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी https://ift.tt/eA8V8J

दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 1 सप्ताह का लॉकडाउन का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आज रात यानी कि सोमवार रात 10:00 बजे से अगले सोमवार सुबह 5:00 बजे तक लॉकडाउन लगाया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि इस दौरान इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी। लोगों की शादियां केवल 50 लोगों के साथ सम्पन्न होंगी, उसके लिए अलग से पास दिए जाएंगे। मुझे उम्मीद है कि यह छोटा लॉकडाउन है और छोटा ही रहेगा और शायद इसे बढ़ाने की जरूरत नहीं पडे़गी। उन्होंने कहा कि आवश्यक सेवाएं, खाद्य सेवाएं, चिकित्सा सेवाएं जारी रहेंगी। शादियों को केवल 50 लोगों के साथ आयोजित किया जा सकता है, इसके लिए अलग से पास जारी किए जाएंगे। शीघ्र ही एक विस्तृत आदेश जारी किया जाएगा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में ऑक्सीजन, आईसीयू बिस्तरों की कमी है, कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी के कारण शहर में स्वास्थ्य प्रणाली गहरे दबाव में है। किसी भी व्यवस्था की अपनी सीमाएं हैं। हम केंद्र सरकार के लगातार संपर्क में हैं। इस लॉकडाउन में हम दवाईयां और ऑक्सीजन की व्यवस्था करेंगे। सभी से गुजारिश है कि लॉकडाउन का पूरी तरह पालन करें। इस दौरान घर से बाहर न निकलें। 
 

इसे भी पढ़ें: कोरोना का कहर जारी, एक दिन में रिकॉर्ड 2,73,810 नए मामले, 1,619 और लोगों की मौत


उन्होंने कहा कि प्रवासी मजदूरों से अपील है कि दिल्ली छोड़कर मत जाइएगा। आने जाने में इतना समय खराब हो जाएगा। सरकार आपका पूरा ख्याल रखेगी। इन 6 दिनों के लॉकडाउन में हम दिल्ली में बड़े स्तर पर बेड की व्यवस्था करेंगे। केंद्र सरकार हमारी मदद कर रही है। हम इसके लिए शुक्रगुजार हैं। 


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3amAL64

Post a Comment

0 Comments