गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय के कोरोना वायरस से संक्रमित पाये जाने के एक दिन बाद जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) और पुलिस प्रमुख समेत करीब 50 अफसरों के कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली में रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली से सटा गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में महामारी से बुरी तरह से प्रभावित जिलों में शामिल है। जिला मलेरिया अधिकारी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि सोमवार को संक्रमित पाए गए अधिकारियों में डॉक्टर और मेडिकल कर्मी भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सीएमओ एन के गुप्ता जिलाधिकारी पांडेय के साथ काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गुप्तागाजियाबाद में कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए पांडेय की टीम के सदस्य थे।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3gIehjJ
0 Comments