इस बीच बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने कहा कि मुंबई के निजी अस्पताल, सर्दी जुकाम जैसे लक्षणों वाले गंभीर मरीजों की रेपिड एंटीजेन जांच कर सकते हैं लेकिन बिना लक्षणों वाले मरीजों की यह जांच नहीं की जाएगी। आरएटी जांच से कोरोना वायरस संक्रमण का जल्दी पता चला जाता है। बीएमसी द्वारा पांच अप्रैल को जारी नए दिशा निर्देशों के अनुसार, स्थानीय अधिकारियों की अनुमति के बिना कोई भी अस्पताल रेपिड एंटीजेन जांच शुरू नहीं कर सकता है। बीएमसी ने कहा कि बिना लक्षणों वाले मरीजों की आरएटी जांच नहीं की जा सकती है।महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में #COVID19 के 55,469 नए मामले सामने आए हैं। 34,256 लोग डिस्चार्ज हुए और 297 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 6, 2021
कुल मामले: 31,13,354
सक्रिय मामले: 4,72,283
कुल डिस्चार्ज: 25,83,331
कुल मृत्यु: 56,330 pic.twitter.com/hWnYlT0xNc
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2Q2PvzE
0 Comments