तेलंगाना में कोरोना वायरस के 7,432 नए मामले, 33 संक्रमितों की मौत https://ift.tt/eA8V8J

हैदराबाद। तेलंगाना में कोविड-19 के एक दिन में 7,432 नए मामले सामने आए तथा 33 संक्रमितों की मौत हो गई। यहां संक्रमण के कुल मामले 3.87 लाख से अधिक हो गए हैं तथा मृतकों की संख्या 1,961 हो गयी है। एक सरकारी बुलेटिन में शनिवार को यह जानकारी दी गई। इसमें 23 अप्रैल रात आठ बजे तक के आंकड़े दिए गए हैं। राज्य में संक्रमण के कुल 3,87,106 मामले हैं वहीं 2,157 मरीजों के ठीक होने के साथ ही संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 3,26,997 हो गई है। 
 

इसे भी पढ़ें: अगर कोई ऑक्सीजन की आपूर्ति रोकता है तो हम उसे नहीं बख्शेंगे: दिल्ली उच्च न्यायालय


राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 58,148 है। अब तक यहां 1.23 करोड़ नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई जिनमें से 1.03 लाख से अधिक नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई। एक अन्य विज्ञप्ति के मुताबिक राज्य में 33.38 लाख से अधिक लोगों को टीके की पहली खुराक दी गई है जबकि 4.66 लाख से अधिक लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/32IQQPf

Post a Comment

0 Comments