कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री महेश जोशी का 82 वर्ष की आयु में निधन https://ift.tt/eA8V8J

भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश जोशी का शुक्रवार देर रात यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 82 वर्ष के थे। परिवार के सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शनिवार को इन्दौर में उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा। प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख कमलनाथ ने जोशी के निधन पर दुख व्यक्त किया।

इसे भी पढ़ें: दीदी और TMC की मनमानी बंगाल में नहीं चलने दी जाएगी: सिलीगुड़ी में बोले PM मोदी

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश जोशी के निधन का समाचार प्राप्त हुआ। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। कांग्रेस पार्टी में उनके समर्पण, जनहित में उनके किये गये कार्य, उनकी स्पष्टता, बेबाकी, जिंदादिली, लोगों को अपना बनाने की शैली कभी भुलाई नहीं जा सकती।’’

इसे भी पढ़ें: केंद्र की विफल नीतियों के चलते प्रवासी फिर पलायन को मजबूर, सरकार को अच्छे सुझावों से एलर्जी: राहुल

गौरतलब है कि जोशी पहली दफा वर्ष 1967 में इन्दौर के विधानसभा क्रमांक एक से विधानसभा के लिये चुने गये थे। इसके बाद वह इन्दौर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक तीन से दो बार विधायक निर्वाचित हुए। वर्ष 1985 में वह कांग्रेस सरकार में मंत्री बने।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/31ZtkNy

Post a Comment

0 Comments