चीन की सीमा के पास रोड परियोजना का जिम्मा संभालेगी BRO की ये पहली महिला अधिकारी https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने सड़क निर्माण कंपनी (आरसीसी) की कमान संभालने के लिए पहली बार एक महिला अधिकारी को नियुक्त किया है। संगठन पास भारत-चीन सीमा पर ऊंचाई वाले एक इलाके में (सड़क)संपर्क उपलब्ध कराने का जिम्मा है।

इसे भी पढ़ें: अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराकर लौटी छत्तीसगढ़ की निशु सिंह

अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि महाराष्ट्र के वर्धा की रहने वाले वैशाली एस हिवासे चुनौतीपूर्ण माहौल में अपने कर्तव्य को अंजाम देंगी। बीआरओ ने बताया कि वैशाली के पास एम टेक की डिग्री है और वह करगिल में एक कार्यकाल पूरा कर चुकी हैं।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक एन के भट्टाचार्य का निधन

उसने कहा कि यह बीआरओ द्वारा एक विनम्र शुरुआत है जो महिला सशक्तिकरण के एक नए युग की शुरूआत करेगा जिसमें महिला अधिकारी और अधिक मुश्किल जिम्मेदारियों को संभालेंगी।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3vvTFPR

Post a Comment

0 Comments