मुंबई के हाफकिन इंस्टीट्यूट में तैयार होगी Covaxin, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी https://ift.tt/eA8V8J

मुंबई। केन्द्र सरकार ने भारत बायोटेक के कोरोना वायरस रोधी टीके कोवैक्सीन के उत्पादन के लिए शहर के हाफकिन इंस्टीट्यूट को अपनी अनुमति दे दी है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने पहले केंद्र से अनुरोध किया था कि वह हाफकिन इंस्टीट्यूट को कोवैक्सीन का उत्पादन करने की अनुमति दे।

इसे भी पढ़ें: बढ़ते कोरोना मामलों के बीच झारखंड में 6 नयी RT-PCR जांच प्रयोगशालाएं होंगी स्थापित

वर्तमान में इसका निर्माण हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके लिए केन्द्र ने अपनी मंजूरी दे दी है। अधिकारी ने बताया कि ठाकरे ने अनुमति देने के लिए केन्द्र सरकार को धन्यवाद दिया।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3dkeKGX

Post a Comment

0 Comments