पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के तेहट्टा में गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन के दौरान अमित शाह जमकर ममता बनर्जी और उनकी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम नए वर्ष यानी कि बंगाली नववर्ष में प्रवेश कर चुके हैं और 2 मई को दीदी की विदाई के साथ ही सोनार बांग्ला के नए युग में प्रवेश करने वाले हैं। अमित शाह ने ममता सरकार पर हमला करते हुए आगे कहा कि क्या मातुआ, नामशूद्र और ऐसे अन्य समुदायों को नागरिकता नहीं मिलनी चाहिए? दीदी कहती हैं कि जब तक वह सत्ता में हैं, तब तक उन्हें नागरिकता नहीं मिलेगी! शाह ने कहा कि जैसे ही हम सरकार बनाएंगे, भाजपा ऐसे सभी समुदायों को सीएए के तहत नागरिकता दे देगी। जो 70 साल से यहां आए हैं, वो अपने ही देश में शरणार्थी का जीवन जी रहे हैं, उनको भाजपा नागरिकता देने का काम करेगी। नागरिकता पाने वाले शरणार्थियों के लिए मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में 100 करोड़ का फंड बनाया जाएगा
अमित शाह ने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा ने बीजेपी के डीएनए के बारे में पूछा है तो मैं उन्हें बताना चाहता हूं किRahul baba has asked about BJP's DNA. I would like to inform him -
— BJP (@BJP4India) April 16, 2021
D - development
N - nationalism
A - Aatmanirbhar Bharat
This is what BJP's DNA stands for.
- Shri @AmitShah #BanglarManushBJPErSathe pic.twitter.com/iB1oI1HpKd
डी - विकास
एन - राष्ट्रवाद
A - आत्मानिर्भर भारत
यही भाजपा का डीएनए है। ़़
इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल के नगराकटा में गरजे अमित शाह, कहा- टीएमसी, कांग्रेस, वामदल बाहरी पर निर्भर हैं
उन्होंने कहा कि इस समय तेहट्टा में सिर्फ एक कोल्ड स्टोरेज है। सरकार बनने के बाद, हमारे पास स्थानीय किसानों की मदद के लिए इस क्षेत्र में 3 कोल्ड स्टोरेज होंगे।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3toTfdE
0 Comments