लिंगराज मंदिर श्रद्धालुओं के लिए बंद, भगवान जगन्नाथ के दर्शन से पहले करानी होगी जांच https://ift.tt/eA8V8J

भुवनेश्वर।ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर स्थित प्रसिद्ध लिंगराज मंदिर को कई सेवादारों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार को आम श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया। भुवनेश्वर नगर निगम ने हालांकि कहा कि वह सुनिश्चित करेगा कि यह शिव मंदिर नियमित अनुष्ठानों के लिए खुला रहे और केवल सेवादारों को ही इस दौरान प्रवेश की अनुमति होगी। निकाय ने कहा कि भगवान अशोकष्टमी रथयात्रा मंदिर प्रशासन द्वारा कोविड-19 नियमों के तहत संपन्न कराई जाएगी। इस बीच, रविवार को पुरी के प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर को रोगाणु मुक्त किया गया।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में कोरोना के मामले 25 हजार के पार, 161 और मरीजों की मौत

मंदिर प्रशासन ने बताया कि मंदिर में प्रवेश के लिए नयी मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) सोमवार से लागू हो जाएगी। नयी एसओपी के मुताबिक पुरी के बाहर से आने वाले लोगों को मंदिर में प्रवेश करने के लिए आरटी-पीसीआर जांच में संक्रमणमुक्त होने या टीकाकरण पूर्ण होने का प्रमाण पत्र देना होगा। आरटी-पीसीआर रिपोर्ट चार दिन से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3gidLsN

Post a Comment

0 Comments