जम्मू-कश्मीर के शोपियां में रातभर चली मुठभेड़ के बाद मस्जिद में छिपे आतंकवादी, दो की मौत https://ift.tt/eA8V8J

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सुरक्षा बलों के साथ रात भर चली मुठभेड़ के बाद कम से कम एक आतंकवादी के मस्जिद में छिपने की आशंका है जबकि पुलवामा जिले के त्राल में दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। पुलिस ने बताया कि शोपियां में यह मुठभेड़ बृहस्पतिवार शाम को शुरू हुई थी और अब यह गतिरोध में बदल गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि तीन आतंकवादियों को मार गिराया गया है और सुरक्षा बल के चार कर्मी घायल हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच BCCI का ऐलान, स्टेडियम में अभी IPL के मैचों को कवर करने की अनुमति नहीं दी जाएगी

पुलिस ने एक ट्वीट में कहा, “छिपे हुए आतंकवादी के भाई और स्थानीय इमामसाहब को आतंकवादी को बाहर लाने और आत्मसमर्पण करने के लिए मस्जिद के भीतर भेजा गया है। मस्जिद को बचाने के लिए प्रयास जारी हैं।” इससे पहले के ट्वीट में पुलिस ने कहा था कि आतंकवादी संगठन अंसार गजवातुल हिंद के प्रमुख को भी घेर लिया गया है।

इसे भी पढ़ें: सचिन वाजे के पत्र में लगाए गए आरोपों का अजित पवार ने खंडन किया, बोले- मैं कभी नहीं मिला

इसमें कहा गया, “प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन एजीयूएच का प्रमुख घिर गया है।” पुलिस ने बताया कि पुलवामा के त्राल इलाके में शुक्रवार सुबह एक अन्य मुठभेड़ में, दो अज्ञात आतंकवादियों को सुरक्षा बलों ने मार गिराया।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2Q7xhNF

Post a Comment

0 Comments