पश्चिम बंगाल के राज्यपाल, सत्ताधारी लोगों को केंद्रीय बलों का सम्मान सुनिश्चित करना चाहिए https://ift.tt/eA8V8J

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को कहा कि सत्ता में बैठे लोगों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सरकारी कर्तव्यों का निर्वाह करने में लगी संवैधानिक संस्थाओं और केंद्रीय बलों को सम्मान दिया जाए। पश्चिम बंगाल के कूच बिहार जिले में चौथे चरण के चुनाव के दौरान शनिवार को गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में पांच लोग मारे गए।

इसे भी पढ़ें: सरकार आमंत्रित करती है तो किसान वार्ता के लिए तैयार, मांग में कोई बदलाव नहीं : टिकैत

इनमें से चार लोगों की मौत सीआईएसफ द्वारा की गई गोलीबारी में हुई। इस घटना के एक दिन बाद धनखड़ की यह टिप्पणी आई है। राज्यपाल ने एक ट्वीट में कहा कि सत्ता में शामिल लोगों को राज-नीति दिखानी चाहिए और सार्वजनिक कर्तव्यों के निर्वाह में शामिल संवैधानिक संस्थाओं और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) का सम्मान करना चाहिए। इससे पहले पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दिन में इस घटना को“नरसंहार” करार दिया।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3s5iCQl

Post a Comment

0 Comments