लेफ्टिनेंट जनरल मनोज पांडे होंगे सेना की पूर्वी कमान के नए कमांडर : सूत्र https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। सेना की अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जरनल मनोज पांडे एक जून को पूर्वी कमान के कमांडर के तौर पर प्रभार संभालेंगे। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पांडे लेफ्टिनेंट जनरल अनिल चौहान के बाद इस पदभार को ग्रहण करेंगे। लेफ्टिनेंट जरनल पांडे के पूर्वी कमान के कमांडर बनने के बाद सैन्य प्रशिक्षण के मौजूदा महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अजय सिंह अंडमान एवं निकोबार कमान के कमांडर-इन-चीफ का पदभार संभालेंगे।

from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2QsO1iL

Post a Comment

0 Comments