कोरोना महामारी के मद्देनजर मुंबई के छह स्टेशनों पर नहीं बेची जाएगी 'प्लेटफॉर्म टिकट' https://ift.tt/eA8V8J

मुम्बई। मध्य रेलवे ने मुम्बई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) सहित उन छह रेलवे स्टेशनों पर ‘प्लेटफॉर्म टिकट’ तत्काल प्रभाव से बेचना बंद कर दिया है, जहां से लंबी दूरी की ट्रेनें चलती हैं। यह फैसला कोविड-19 वैश्विक महामारी के मद्देनजर भीड़ कम करने के लिए लिया गया है। मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने शुक्रवार को बताया कि मुम्बई के सीएसएमटी के अलावा लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी), कल्याण, ठाणे, दादर और पनवेल स्टेशनों पर ‘प्लेटफॉर्म टिकट’ बेचना बंद कर दिया गया है। इन स्टेशनों से लंबी दूरी की ट्रेनें चलती हैं। उन्होंने बताया कि यह फैसला अनावश्यक भीड़ कम करने के लिए किया गया है। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के मद्देनजर प्रयागराज, वाराणसी, बरेली सहित यूपी के कई जिलों में लगा नाइट कर्फ्यू 

सुतार ने कहा, ‘‘ गर्मियों में अनावश्यक भीड़ कम करने और सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए यह फैसला किया गया है।’’ इस महीने की शुरुआत में मध्य रेलवे ने कोविड-19 के मद्देनजर महाराष्ट्र के कुछ प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ को कम करने के लिए ‘प्लेटफॉर्म टिकट’ का दाम 10 रुपये से बढ़ाकर 50 रुपये कर दिया था।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3t9KEeU

Post a Comment

0 Comments