समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना का निधन, कोरोना से थे संक्रमित https://ift.tt/eA8V8J

पीलीभीत (उप्र)। पीलीभीत जिले में, पूरनपुर के समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक गोपाल कृष्ण सक्सेना का सोमवार को निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उनके परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सक्सेना को पिछले कई दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उनकी कोविड जांच कराई गई जिसमें उन्हें संक्रमण होने की पुष्टि हुई।

इसे भी पढ़ें: फार्मा कंपनी-रेमडेसिविर मामले पर फडणवीस बोले- मैं किसी जांच नहीं डरता

इसके बाद उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। शनिवार को उन्हें बरेली के गंगाशील कोविड-19 अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने आज सुबह करीब पांच बजे अंतिम श्वांस ली।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3dqHxJY

Post a Comment

0 Comments