नयी दिल्ली। दक्षिण पश्चिम दिल्ली के दशरथपुरी इलाके में नियमों का उल्लंघन कर ऑक्सीजन गैस सिलेंडर का भंडारण करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी। उन्होंने कहा कि आरोपी की पहचान अनिल कुमार (51) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उसके कब्जे से 32 बड़े ऑक्सीजन सिलेंडर और 16 छोटे सिलेंडर बरामद किए गए।
इसे भी पढ़ें: कोरोना संक्रमित रोगियों के लिए बिहार के ‘‘ऑक्सीजन मैन‘‘ उम्मीद की एक किरण
पुलिस के मुताबिक गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को गुप्त सूचना मिली की दशरथपुरी में अवैध रूप से ऑक्सीजन के सिलेंडर रखे हुए हैं। इसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी की। उन्होंने कहा कि आरोपी के घर के भूतल से 32 बड़े सिलेंडर जब्त किए गए जिनमें प्रत्येक की क्षमता 67 लीटर ऑक्सीजन की थी जबकि जब्त किए गए 16 छोटे सिलेंडर में प्रत्येक की क्षमता दस लीटर की थी।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/32M4Bg9
0 Comments