इसे भी पढ़ें: कोरोना अस्पतालों में रिक्त बेड का विवरण दिन में दो बार सार्वजनिक करें: योगी आदित्यनाथ
इससे पहले, शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के किसी भी निजी या सरकारी कोविड अस्पताल में चिकित्सीय ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने विभिन्न अखबारों के संपादकों के साथ ऑनलाइन बातचीत के दौरान यह भी कहा कि राज्य सरकार विभिन्न संस्थानों के साथ मिलकर इस जीवन रक्षक गैस के संबंध में ऑडिट करेगी। उन्होंने कहा, प्रदेश के किसी भी कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। समस्या कालाबाजारी और जमाखोरी की है, जिससे सख्ती से निपटा जाएगा। हम आईआईटी कानपुर, आईआईएम लखनऊ और आईआईटी बीएचयू के साथ मिलकर ऑक्सीजन का एक ऑडिट करने जा रहे हैं ताकि इसकी उचित निगरानी हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा, ‘कोविड-19 के हर मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं पड़ती और इस बारे में जागरुकता फैलाने के लिए मीडिया से सहयोग की अपेक्षा है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3azgDxt
0 Comments