उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘केंद्र सरकार द्वारा पक्षपात किये जाने को लेकर कुछ राज्यों का शोर सिर्फ एक दिखावा है, अपनी अक्षमता को छिपाने का एक प्रयास है। कोविड टीकों की खुराकों के आवंटन के आधार पर शीर्ष तीन राज्यों में से दो राज्य महाराष्ट्र और राजस्थान हैं। दोनों गैर-भाजपा शासित राज्य हैं। हर्षवर्धन ने एक अन्य ट्वीट में आंकड़े जारी करते हुए कहा, आइए अब इस डर को खत्म करें! कोविड टीकों की कुल खुराकें दी गयीं : नौ करोड़ से ज्यादा, भंडार में या राज्यों को आपूर्ति की जा रही :4.3 करोड़ से ज्यादा। कमी होने का सवाल ही कहां उठता है? हम लगातार निगरानी और आपूर्ति में वृद्धि कर रहे हैं।” इससे पहले बुधवार को हर्षवर्धन ने महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों पर बुधवार को तीखा हमला बोला और उन पर पात्रता रखने वाले पर्याप्त संख्या में लाभार्थियों को टीका लगाए बिना सभी के लिए टीकों की मांग कर लोगों में दहशत फैलाने तथा अपनी “विफलताएं” छिपाने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।Hue & cry by certain States about partisanship by the Union Govt is just a farce, an attempt to hide their own incompetence.
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) April 8, 2021
Maharashtra and Rajasthan are 2 of the top 3 States based on allocation of #COVID19Vaccine doses.
Both are non-BJP governed States. pic.twitter.com/ycrBcdJBXG
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3d3BR8I
0 Comments