बेंगलुरु। कर्नाटक में बेलगाम लोकसभा सीट तथा मास्की और बसवकल्याण विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए शनिवार मतदान शुरू हो गया। निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। इन निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ जो शाम सात बजे तक चलेगा। कुल 22,68,038 मतदाता 3,197 मतदान केंद्रों पर मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन तीन निर्वाचन क्षेत्रों में कुल मतदाताओं में 11.37 लाख पुरुष और 11.22 लाख महिलाएं हैं।
इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड में सल्ट विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव आरंभ, लंबी कतार में खड़े लोग
बेलगाम में 10, बसवकल्याण में 12 और मास्की में आठ उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। मतगणना दो मई को होगी। अधिकारियों ने बताया कि चुनाव के दौरान कोविड-19 से बचाव के लिए आवश्यक नियमों का पालन किया जा रहा है और मतदान का आखिरी घंटा कोरोना वायरस से संक्रमित तथा लक्षण वाले मतदाताओं के लिए आरक्षित है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3v1301R
0 Comments