नयी दिल्ली। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने छत्तीसगढ़ में नक्सली हमले में जान गंवाने वाले जवानों को रविवार को श्रद्धंजलि दी और कहा कि छत्तीसगढ़ और झारखंड में बढ़ती नक्सली गतिविधियां चिंता का विषय हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘छत्तीसगढ़ के बीजापुर में, नक्सलियों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले हमारे वीर जवानों को मैं श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रभु से प्रार्थना करता हूं।’’
इसे भी पढ़ें: गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के CM से की बात, CRPF महानिदेशक को राज्य जाने का दिया निर्देश
जावड़ेकर ने कहा, ‘‘झारखण्ड और छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ती नक्सली गतिविधि चिंता का विषय है।’’ छत्तीसगढ़ में बीजापुर और सुकमा जिलों की सीमा के बीच एक जंगल में नक्सलियों के साथ शनिवार को हुई मुठभेड़ में कम से कम पांच सुरक्षाकर्मी शहीद हो गए और 30 अन्य घायल हो गए।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3mi1eX0
0 Comments