केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के बाद बीजेपी नेता अनिल बलूनी भी कोरोना पॉजिटिव https://ift.tt/eA8V8J

भारत में कोरोना के लगातार तेजी से बढ़ते मामलों के बीचस्थिति गंभीर बनी हुई है। देश में वायरस के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। भारत ने मंगलवार को 1.61 लाख कोविड -19 मामले दर्ज किए। भारत ब्राजील को पीछे छोड़ इस महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला दुनिया का दूसरा देश बन गया है। पहले नंबर पर अमेरिका है। केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के बाद बीजेपी नेता अनिल बलूनी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने खुद ट्वीट करके दी।

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश के पूर्व CM वीरभद्र सिंह कोरोना वायरस से संक्रमित

अनिल बलूनी ने ट्वीट किया कि मित्रों, आज मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। मैंने तत्काल उपचार प्रारम्भ कर दिया है। कोरोना का प्रभाव बढ़ रहा है। आप सभी भी अपना ध्यान रखें । इससे पहले केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार भी कोरोना संक्रमित पाए गए। जिसके बारे में बताते हुए उन्होंने लिखा कि आप को अवगत करना चाहता हूं कि, मेरी "कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव" आई है। मुझे किसी भी प्रकार का सिमटम नहीं है, निवेदन है कि मुझसे संपर्क में आये सभी लोग, कृपया कोरोना सुरक्षा नियमों का पालन करें। हम सब मिलकर इस महामारी से जीत हासिल करेंगें।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3mIt4vY

Post a Comment

0 Comments