दिल्ली: बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने के कुछ ही मिनट के भीतर जीवनरक्षक गैस की आपूर्ति हुई https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। दिल्ली के तुगलकाबाद इंस्टीट्यूशनल एरिया में स्थित बत्रा अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने के कुछ ही मिनट के भीतर दिल्ली सरकार ने ऑक्सीजन की आपात आपूर्ति की। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अस्पताल के कार्यकारी निदेशक सुधांशु वैंकट ने बताया कि अस्पताल में सुबह करीब नौ बजे ऑक्सीजन खत्म हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: रोजाना रिकॉर्ड तोड़ रहे कोरोना के मामले, एक दिन में 3,46,786 नये मरीज, 2,624 लोगों की मौत

उन्होंने बताया, ‘‘अभी-अभी, दिल्ली सरकार की ओर से हमारे यहां ऑक्सीजन की आपात आपूर्ति की गई है। यह करीब डेढ़ घंटे तक चलेगी। हमारे यहां का आपूर्तिकर्ता फोन का जवाब नहीं दे रहा है।’’ अस्पताल में करीब 350 मरीज भर्ती हैं जिनमें से 265 कोरोना वायरस से पीड़ित हैं तथा 30 मरीज आईसीयू में हैं।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2QRxzIT

Post a Comment

0 Comments