इसे भी पढ़ें: कोरोना महामारी ने मानव को नहीं बल्कि मानवता को परास्त किया है
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, जिला और शहर अध्यक्षों से ऑनलाइन बातचीत के दौरान कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए आरोप लगाया कि सरकार कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण के लिए कुछ भी नहीं कर रही है। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से इस महामारी में आम जनता के साथ खड़े होने का आह्वान करते हुए कहा कि लोगों की मदद के लिए आगे आएं और पूरी सावधानी बरतें। बातचीत के दौरान प्रियंका गांधी ने कांग्रेस पदाधिकारियों से जमीनी स्तर की जानकारी भी ली।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3sOplhV
0 Comments