रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं उनके प्रमुख सचिव राजीव अरुण एक्का ने बृहस्पतिवार को यहां कोविड-19 के टीके की पहली खुराक ली। साथ ही लोगों से अपील की कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए वह भी टीका शीघ्र लगवायें। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने LNJP और जीबीबी अस्पतालों के पास केंद्र बनाने को दी मंजूरी
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से कहा कि कोरोना का यह टीका सुरक्षित और असरदार है। उन्होंने कहा, ‘‘टीका कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सुरक्षा कवच का काम करता है अतः लोगों से मेरा आग्रह है कि वे कोविड-19 का टीका जरूर लगवाएं और दूसरों को भी टीका लेने के लिए प्रेरित करें।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2SgBCz2
0 Comments