पूर्व मुख्यमंत्री ने अगले ट्वीट में कहा, इसके अलावा, कोरोना वायरस अब युवाओं को भी अपनी चपेट में लेने लगा है, जो काफी चिंता का विषय बनता जा रहा है। अतः कोविड-19 टीकाकरण में उम्र की सीमा के संबंध में भी केन्द्र सरकार को अब यथाशीघ्र पुनर्विचार करना चाहिए। बसपा की यह मांग है।’’ इसके पहले सपा अध्यक्ष्ज्ञ यादव ने रविवार को अपने ट्वीट में एक गजल पोस्ट की थी, जिसमें कहा गया था, ‘‘हालात देख सबको बदला जाना चाहिए, जीना है तो थोड़ा संभल जाना चाहिए। हम जिंदगी और मौत के दरम्यान खड़े हैं, कोशिश करें कि वक्त ये टल जाना चाहिए। किसकी खता है कितनी, ये तय बाद में करें, पहले सुरंग से तो निकल जाना चाहिए। गौरतलब है कि अब तक अखिलेश यादव कोरोना प्रबंधन को लेकर सरकार की विफलता पर ही प्रहार करते रहे हैं लेकिन पहली बार गजल के जरिये उन्होंने लोगों को संभल कर जीने की सलाह दी। पांच दिन पहले यादव ने ट्वीट कर अपने संक्रमित होने की जानकारी दी थी।1. देश के विभिन्न राज्यों में कोरोना वैक्सीन व अस्पतालों में इलाज हेतु आक्सीजन की जबर्दस्त कमी को देखते हुए केन्द्र सरकार से अनुरोध है कि इनकी सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर विशेष ध्यान दे और यदि इसके लिए आयात करने की जरूरत पड़ती है तो आयात भी किया जाए। 1/3
— Mayawati (@Mayawati) April 19, 2021
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3mYDSGo
0 Comments