आयोग ने बनर्जी के केंद्रीय बलों के खिलाफ बयानों और कथित धार्मिक प्रवृत्ति वाले एक बयान के कारण उनके 24 घंटे तक चुनाव प्रचार करने पर रोक लगा दी है। राउत ने ट्वीट किया, ‘‘ईसीआई (भारत निर्वाचन आयोग) ने ममता दीदी पर 24 घंटे के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। यह स्पष्ट रूप से भारत में सत्तारूढ़ पार्टी के कहने पर किया गया।’’ उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘यह भारत में स्वतंत्र संस्थानों की सम्प्रभुता और लोकतंत्र पर सीधा हमला है। मैं बंगाल की शेरनी के प्रति एकजुटता व्यक्त करता हूं।’’ चुनाव प्रचार पर 24 घंटे के लिए पाबंदी लगाए जाने के निर्वाचन आयोग के फैसले की आलोचना करते हुए बनर्जी ने कहा कि वह आयोग के ‘‘असंवैधानिक फैसले’’ के खिलाफ मंगलवार को कोलकाता में धरना देंगी।ECI has imposed a ban on Mamta didi for 24 hours. This is clearly done at the behest of BJP, ruling party in India. It is a direct attack on democracy and sovereignty of independent institutions of India. solidarity with Bengal Tigress, @MamataOfficial
— Sanjay Raut (@rautsanjay61) April 13, 2021
@derekobrienmp pic.twitter.com/oGxPJZdrSL
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3dWVsGP
0 Comments