रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित, सेल्फ आइसोलेशन में गईं प्रियंका गांधी, चुनावी क्रार्यक्रम रद्द https://ift.tt/eA8V8J

एक केंद्र शासित प्रदेश सहित पांच राज्यों के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अपने चरम पर है। इन सबके बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस की स्टार प्रचारक और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी अब सेल्फ आइसोलेशन में रहेंगी। दरअसल, उनके पति और यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। आइसोलेशन में जाने के बाद प्रियंका गांधी ने अपनी चुनावी रैलियां रद्द कर दी हैं। आपको बता दें कि इन चुनावों में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी कांग्रेस की ओर से जमकर चुनावी प्रचार कर रहे हैं। अगर प्रियंका गांधी अब चुनाव प्रचार नहीं कर पाती हैं तो इसका कांग्रेस को नुकसान हो सकता है। आपको बता दें कि आज ही प्रियंका गांधी असम का दौरा करने वाली थी। हालांकि अब यह दौरा रद्द हो गया है। प्रियंका गांधी ने एक वीडियो जारी कर अपना संदेश दिया है। प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया कि हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है मगर डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूँगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूँ। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूँ। 


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3wjhUCj

Post a Comment

0 Comments