इसे भी पढ़ें: कोरोना अस्पतालों में रिक्त बेड का विवरण दिन में दो बार सार्वजनिक करें: योगी आदित्यनाथ
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस को सामान्य वायरल बुखार की तरह लेना एक बड़ी भूल होगी। उन्होंने कहा, प्रदेश के किसी भी कोविड अस्पताल में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है। समस्या कालाबाजारी और जमाखोरी की है, जिससे सख्ती से निपटा जाएगा। हम आईआईटी कानपुर, आईआईएम लखनऊ और आईआईटी बीएचयू के साथ मिलकर ऑक्सीजन का एक ऑडिट करने जा रहे हैं ताकि इसकी उचित निगरानी हो सके। मुख्यमंत्री ने कहा, हर संक्रमित मरीज को ऑक्सीजन की आवश्यकता नहीं पड़ती, इस बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मीडिया से सहयोग की अपेक्षा है।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3tR4OdU
0 Comments