दिल्ली में बढ़ते कोरोना को लेकर अरविंद केजरीवाल करेंगे उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक https://ift.tt/eA8V8J

राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री ​अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार को उपराज्यपाल अनिल बैजल के साथ बैठक करेंगे। केजरीवाल ने ट्वीट कर पत्रकारों के लिए भी अपनी चिंता व्य्कत की और कहा "पत्रकार ज्यादातर विपरीत परिस्थितियों से रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उन्हें फ्रंटलाइन वर्कर्स के रूप में माना जाना चाहिए और उन्हें प्राथमिकता पर टीकाकरण की अनुमति दी जानी चाहिए। दिल्ली सरकार इस संबंध में केंद्र को लिख रही है"।

इसे भी पढ़ें: देश में 'टीका उत्सव' के चौथे दिन 31.39 लाख से ज्यादा टीके की खुराकें दी गईं

आपको बता दें कि दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17,282 नए मरीजों की पुष्टि की गई है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3wYnJ8A

Post a Comment

0 Comments