भाजपा नेता ने इस क्लिप में कहा, “केंद्र सरकार और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को इस पर गौर करना चाहिए।” उन्होंने कहा, “यह खबर पूरे देश में फैल गई। मुझे मुंबई में मेरे रिश्तेदारों के फोन आने लगे। मेरे भाई की बेटी ने थरूर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए पूछा कि किसने उन्हें यह फर्जी खबर दी?’’ महाजन ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि खासकर मुंबई के कुछ चैनलों ने उनके निधन की गलत खबर क्यों दी। ट्वीट डिलीट करने के बाद थरूर ने कहा कि उन्हें यह जानकर राहत मिली है कि महाजन ठीक हैं और कहा कि उन्होंने यह ट्वीट किसी विश्वसनीय सूत्र के आधार पर किया था। लोकसभा की पूर्व अध्यक्ष महाजन के बेटे मंदार ने बृहस्पतिवार रात वीडियो क्लिप जारी कर कहा कि उनकी मां पूरी तरह ठीक हैं और लोगों से उनके बारे में फर्जी खबरों पर यकीन न करने को कहा।How could news channels run a report on my so called demise without even cross checking with the Indore administration? My niece refuted Mr. Tharoor on Twitter but what was the urgency in announcing without confirmation?: Sumitra Mahajan, former Lok Sabha speaker (File photo) pic.twitter.com/eE6mv15rly
— ANI (@ANI) April 23, 2021
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2PjgQOa
0 Comments