नयी दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों और इसके मद्देनजर अस्पतालों में ऑक्सीजन की बढ़ती मांग के बीच प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपात राहत कोष (पीएम केयर्स) से दिल्ली में आठ ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्र स्थापित किए जा रहे हैं। इससे 14.4 मिट्रिक टन चिकित्सीय ऑक्सीजन की उपलब्धता बढ़ेगी। केंद्र सरकार के सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।
इसे भी पढ़ें: टीका निर्माण के लिए भारत को कच्चा माल उपलब्ध कराएगा अमेरिका
सूत्रों ने बताया कि 17 मार्च को कौशिक एन्क्लेव के बुराड़ी अस्पताल में एक संयंत्र स्थापित किया गया था जबकि चार अन्य संयंत्र 30 अप्रैल तक स्थापित होने की उम्मीद है, जिनमें दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल, लोक नायक अस्पताल, बाबा साहेब आम्बेडकर अस्पताल और दीप चंद बंधु अस्पताल शामिल हैं।
इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में कोरोना के रिकॉर्ड 13,601 नये मामले, 92 लोगों की मौत
सूत्रों ने दावा किया कि नवंबर 2020 के बाद से हर सप्ताह समीक्षा किए जाने के बावजूद दिल्ली सरकार की तरफ से इन स्थलों को तैयार करने में देरी हुई। वहीं, दिल्ली सरकार ने केंद्र पर ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों की स्थापना में कथित तौर पर विफल रहने पर खुद की कमी को छुपाने के लिए गलत बयान देने का आरोप लगाया।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3tTBJyj
0 Comments