जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ https://ift.tt/eA8V8J

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में शुक्रवार को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के काकापोरा इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू कर दिया।

इसे भी पढ़ें: नंदीग्राम में निषेधाज्ञा के उल्लंघन मामले में चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी

उन्होंने बताया कि तलाश के दौरान पुलिस कर्मियों पर गोलियां चला दी गईं जिसके बाद उन्होंने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों तरफ से गोलीबारी शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि दोनों ओर से गोलीबारी अब भी जारी है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/39zdeP1

Post a Comment

0 Comments