कुछ लोग महामारी का समाधान बताने की बजाए पॉलिटिकल पॉल्यूशन का किस्सा बनते जा रहे हैं: नकवी https://ift.tt/eA8V8J

देश में कोरोना वायरस महामारी अपने चरम पर है। इसके साथ-साथ राजनीतिक बयानबाजी भी खूब हो रही है। कोरोना को प्राकृतिक आपदा घोषित करने की मांग लगातार उठ रही है। इस बात को लेकर आप केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पलटवार किया है। न्यूज़ एजेंसी ए एन आई के मुताबिक मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कुछ लोग समाधान बताने की बजाय राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग महामारी के समाधान का हिस्सा बनने की बजाए पॉलिटिकल पॉल्यूशन का किस्सा बनते जा रहे हैं। राहुल गांधी और अन्य नेता कुछ भी बोलते हैं..इस तरह का भय, भ्रम फैलाएंगे तो ये आपके लिए भी ठीक नहीं है। आपको बता दें कि भारत में कोविड-19 के एक दिन में रिकॉर्ड 2,17,353 नए मामले सामने आने के बाद देश में अब तक संक्रमित हो चुके लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,42,91,917 हो गई है और इस बीमारी का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 15 लाख के पार चली गई है। देश में लगातार दूसरे दिन संक्रमण के दो लाख से अधिक दैनिक मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 1,185 और लोगों की मौत होने के बाद कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,74,308 हो गई है।


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3g9MBUS

Post a Comment

0 Comments