नयी दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बी आर आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके विचार तथा आदर्श लोगों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। बैजल ने ट्वीट किया, “भारत के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। बाबा साहेब के विचार और आदर्श आज भी हमें प्रेरणा देते हैं।”
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में कर्फ्यू पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा- राहत दी जाएं और स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई जाएं
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट किया, “संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव आंबेडकर को श्रद्धांजलि। बाबा साहेब सामाजिक न्याय, समरसता, सामाजिक बुराइयों का उन्मूलन करने और संवैधानिक संप्रभुता के समर्थक थे। उनके आदर्श और विचार हमारे लिए पथ प्रदर्शक हैं।“ देश इस वर्ष आंबेडकर की 130वीं जयंती मना रहा है। उन्हें 1990 में भारत रत्न दिया गया था।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3wVKRV2
0 Comments