पीएम मोदी ने भरूच के अस्पताल में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर शोक जताया https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली, एक मई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के भरूच स्थित एक अस्पताल में आग लगने की घटना में लोगों की मौत पर शनिवार को दुख व्यक्त किया और उनके परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘भरूच के एक अस्पताल में आग लगने से हुई मौतों से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं शोकसंतप्त परिवारों के साथ हैं।’’

इसे भी पढ़ें: कोरोना टीका कार्यक्रम में सभी सरकारें दलगत राजनीति से ऊपर उठकर आगे आयें : मायावती

भरूच के चार मंजिला वेलफेयर अस्पताल में शुक्रवार देर रात आग लगने से कोरोना वायरस से संक्रमित कम से कम 18 मरीजों की मौत हो गई। कोविड-19 के इलाज के लिए निर्धारित यह अस्पताल राजधानी अहमदाबाद से करीब 190 किलोमीटर दूर भरूच-जंबूसार राजमार्ग पर स्थित है और इसका संचालन एक न्यास करता है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3gSdDAp

Post a Comment

0 Comments