लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कोविड-19 से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने बुधवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने ट्वीट में कहा शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा मैं स्व-पृथकवास में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।
इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस के कहर के बीच महाकुंभ के शाही स्नान में लाखों ने लगाई डुबकी
योगी ने एक अन्य ट्वीट में कहा प्रदेश सरकार की सभी गतिविधियां सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। इस बीच जो लोग भी मेरे संपर्क में आएं हैं, वह अपनी जांच अवश्य करा लें और एहतियात बरतें। गौरतलब है कि योगी ने मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत कुछ अधिकारियों के कोविड-19 संक्रमित होने के बाद मंगलवार को खुद को पृथकवास में कर लिया था।
शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने कोविड की जांच कराई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) April 14, 2021
मैं सेल्फ आइसोलेशन में हूं और चिकित्सकों के परामर्श का पूर्णतः पालन कर रहा हूं। सभी कार्य वर्चुअली संपादित कर रहा हूं।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3g5HOUt
0 Comments