कर्नाटक में रेमडेसिविर की जमाखोरी, कालाबाजारी करने वाले तीन लोग गिरफ्तार https://ift.tt/eA8V8J

बेंगलुरु। कोरोना वायरस से पीड़ित गंभीर मरीजों के लिए बेहद आवश्यक रेमडेसिविर इंजेक्शन की जमाखोरी और कालाबाजारी करने पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये लोग इंजेक्शन की प्रति शीशी के लिए 10,500 रूपये वसूल रहे थे। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। बेंगलुरु के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने एक बयान में बताया, ‘‘रेमडेसिविर इंजेक्शन की जमाखोरी और कालाबाजारी की खबरें मिलने पर केंद्रीय अपराध शाखा ने बेंगलुरु में एक अभियान चलाया और तीन लोगों को गिरफ्तार किया।’’

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी में कोविड-19 संबंधी स्थिति की समीक्षा की, जारी किए नये निर्देश

आरोपी राजेश, शाकिब और सोहैल के खिलाफ माडीवाला पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। दो दिन पहले कर्नाटक के गृह मंत्री बसवराज बोम्मई ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक में रेमडेसिविर इंजेक्शन की जमाखोरी और कालाबाजारी करने वालों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया था। कई अस्पतालों ने हाल में शिकायत की थी कि बाजार में ऑक्सीजन और रेमडेसिविसर की बहुत अधिक कमी है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3v16WQs

Post a Comment

0 Comments