भाजपा नेता ने संवाददाताओं से कहा, सरकार को अभी इसे (बकाया राशि वसूलना) नहीं करना चाहिए। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने रविवार को राज्य में शुक्रवार को रात आठ बजे से सोमवार को सुबह सात बजे तक सप्ताहांत लॉकडाउन की घोषणा की। सप्ताहांत लॉकडाउन के अलावा, सोमवार रात आठ बजे से सख्त प्रतिबंध लागू होंगे, जिसके तहत शॉपिंग मॉल, बार, रेस्तरां, छोटी दुकानें केवल सामान पैक कराने और पार्सल के लिए खुली रहेंगी। सरकारी कार्यालयों को अपनी क्षमता के 50 प्रतिशत पर ही कार्य करने की अनुमति होगी।BJP supports govt's decision to impose lockdown. People should abide by restrictions & follow COVID protocols. To ensure maximum vaccination, BJP workers would help people register and reach vaccination centers: Former Maharashtra CM & BJP leader Devendra Fadnavis pic.twitter.com/VL4V3OySLN
— ANI (@ANI) April 4, 2021
इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र में लॉकडाउन की जगह कड़ी पाबंदियां होंगी लागू, बंद रहेंगे होटल, रेस्टोरेंट और बार
फडणवीस ने कहा, लॉकडाउन या आंशिक लॉकडाउन ठीक है। हम सरकार का समर्थन करेंगे, लेकिन सरकार को गरीबों और मध्यम वर्ग को वित्तीय सहायता देने पर भी ध्यान देना चाहिए। विशेषज्ञों का हवाला देते हुए, फडणवीस ने कहा कि कोरोना वायरस का एक नया और अधिक संक्रामक स्वरूप रोगियों के फेफड़ों को तेजी से प्रभावित करता है। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच वायरस के नए स्वरूप के बारे में जागरूकता पैदा की जानी चाहिए।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2PqcMM9
0 Comments