उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ के सिविल अस्पताल में कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि देशवासियों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध कराने के लिए पीएम मोदी जी का आभार। साथ ही उन सभी वैज्ञानिकों का मैं अभिनंदन करता हूं जिन्होंने समय से भारत में दो वैक्सीन लॉन्च की। ये वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और हम सभी को ये वैक्सीन लगाना चाहिए।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और पिछले 24 घंटे में चार हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, वहीं संक्रमण से 31 लोगों की मौत हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सतर्कता बरतने की हिदायत दी है। इस कड़ी में मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को कोविड-19 रोगियों और उनके संपर्कों की सतत निगरानी के लिए आदेश जारी किया है।देशवासियों को कोरोना वैक्सीन मुफ्त में उपलब्ध कराने के लिए पीएम मोदी जी का आभार। साथ ही उन सभी वैज्ञानिकों का मैं अभिनंदन करता हूं जिन्होंने समय से भारत में दो वैक्सीन लॉन्च की। ये वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और हम सभी को ये वैक्सीन लगाना चाहिए: उ. प्र. के सीएम योगी आदित्यनाथ https://t.co/JjAfZ92eyi pic.twitter.com/SCqchMMDZQ
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 5, 2021
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/31Kag5Z
0 Comments