प्रधानमंत्री मोदी ने जलियांवाला बाग नरसंहार के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की https://ift.tt/eA8V8J

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जलियांवाला बाग नरसंहार के शहीदों को मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘जलियांवाला बाग के शहीदों को मैं श्रद्धांजलि देता हूं। उनका साहस, बलिदान और उनकी वीरता हर भारतीय को मजबूती देते हैं।’’ देश की आजादी के इतिहास में 13 अप्रैल का दिन एक दुखद घटना के साथ दर्ज है।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी नवरात्रि की शुभकामनाएं

वर्ष 1919 में आज ही के दिन अमृतसर के जलियांवाला बाग में एक शांतिपूर्ण सभा के लिए जमा हुए हजारों लोगों पर अंग्रेजी हुकूमत ने अंधाधुंध गोलियां बरसाई थीं, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे। इतिहास के पन्नों में यह घटना जलियांवाला बाग नरसंहार के रूप में दर्ज है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3dd9XXS

Post a Comment

0 Comments