मथुरा में ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी करने वाले कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज https://ift.tt/eA8V8J

मथुरा। उत्तर प्रदेश के मथुरा जनपद में पुलिस ने जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त की शिकायत पर ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी के आरोप में एक कारोबारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इस बारे में बताया। उन्होंने बताया कि आरोपी पीयूष अग्रवाल का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह 300 रुपये के ऑक्सीजन सिलेंडर को 3,000 रुपये में बेचता नजर आ रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस से जूझ रहे परिवार की मदद के लिये अश्विन ने लिया आईपीएल से ब्रेक

थाना गोविंद नगर के प्रभारी इंस्पेक्टर एमपी चतुर्वेदी ने बताया, ‘‘जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त रामेंद्र कुमार के अनुसार ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी से संबंधित एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें सरस्वती कुण्ड क्षेत्र में ऑक्सीजन सिलेंडर आपूर्ति का कारोबार करने वाला आरोपी व्यापारी पीयूष अग्रवाल 300 रुपए में मिलने वाले ऑक्सीजन सिलेंडर को तीन हजार रुपए में बेचते नजर आ रहा है।’’

इसे भी पढ़ें: रेहड़ी पटरीवालों के खाते में राहत के तौर पर डाले जाएंगे एक-एक हजार रुपए: शिवराज

एसपी सिटी मार्तण्ड प्रकाश सिंह ने बताया, ‘‘उपायुक्त की शिकायत पर कारोबारी पीयूष अग्रवाल के खिलाफ कालाबाजारी एवं अन्य संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल वह फरार है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कोविड-19 महामारी के दौर में किसी भी व्यक्ति को इस प्रकार ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाओं व अन्य चिकित्सकीय उपकरणों से लेकर किसी भी वस्तु अथवा आवश्यक सेवा की कालाबाजारी नहीं करने दी जाएगी।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3sSYfpV

Post a Comment

0 Comments