पश्चिम बंगाल के केतूग्राम में देसी बम फटने से दो लोग घायल, तीन व्यक्ति गिरफ्तार https://ift.tt/eA8V8J

वर्धमान (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल के पूर्व वर्धमान जिले के केतूग्राम विधानसभा क्षेत्र में एक घर में देसी बम फटने से दो लोग घायल हो गए। इस सीट पर बृहस्पतिवार को चुनाव के छठे चरण में मतदान होगा। पुलिस ने यह जानकारी दी। धमाका मंगलवार रात केतूग्राम ब्लॉक-1 में बेरू ग्राम पंचायत के अंतर्गत चिनिसपुर गांव में हुआ। घटना के संबंध में उसी गांव के तीन निवासियों को गिरफ्तार किया गया है। कटवा की एक अदालत ने उन्हें सात दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ध्रुव दास ने कहा कि घटनास्थल से बम बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद हुई है।

from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3tHJvvh

Post a Comment

0 Comments