बीजेपी नेता अनवर खान के घर पर आतंकी हमला, एक सुरक्षाकर्मी की मौत https://ift.tt/eA8V8J

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर के नौगाम में बीजेपी नेता अनवर खान के घर पर आतंकवादियों ने हमला किया। आतंकियों की फायरिंग में अनवर खान बच गए क्योंकि वो उस समय घर पर मौजूद नहीं थे। जबकि उनका गार्ड घायल हो गया, जिसे नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार आतंकवादी हमले में घायल हुए गार्ड की मौत हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर के सोपोर में आतंकी हमला, BDC सदस्य और सुरक्षाकर्मी की मौत

गौरतलब है कि इससे पहले आतंकियों ने बीते दिनों जम्मू कश्मीर के बारामूला जिले के सोपोर में नगर पालिका कार्यालय पर गोलीबारी की थी। आतंकवादियों ने नगर पालिका कार्यालय के बाहर बीडीसी सदस्य रियाज अहमद और उनके सुरक्षाकर्मी पर गोली चलाई थी। जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई थी।  



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3ubBi27

Post a Comment

0 Comments