रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन ने मारी कई वाहनों को टक्कर, पांच लोगों की मौत https://ift.tt/eA8V8J

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश)। शाहजहांपुर जिले में बृहस्पतिवार को रेलवे क्रॉसिंग फाटक खुला होने के कारण वहां से निकल रहे वाहनों से ट्रेन की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने को बताया कि सुबह चंडीगढ़ एक्सप्रेस ट्रेन जब मीरानपुर कटरा रेलवे स्टेशन के आगे पहुंची तभी क्रॉसिंग पर उसने कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके बाद ट्रेन पटरी से उतर गयी। उन्होंने बताया कि घटना में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें: शीला दीक्षित सरकार के अहम मंत्री रह चुके कांग्रेस नेता एके वालिया का निधन

हादसे में एक घायल व्यक्ति को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। ट्रेन ने दो ट्रक, एक कार और एक मोटरसाइकिल को टक्कर मारी है। अभी कुछ और शवों के मिलने की आशंका है। बाजपेई ने बताया कि घटना कैसे हुई और रेलवे क्रॉसिंग पर फाटक बंद होने का सिग्नल मिला था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक राहत एवं बचाव कार्य जारी था। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। रेलवे की अप एवं डाउन लाइन पर यातायात बाधित है।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3xc0HuW

Post a Comment

0 Comments