नयी दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय प्रशासन ने सोमवार को अपने केन्द्रीय पुस्तकालय को बंद करने की घोषणा की और अपने परिसर में कई प्रकार की पाबंदियां लगा दीं। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगाया गया है।
इसे भी पढ़ें: कुछ राज्यों के अधिकारी मध्य प्रदेश में आ रहे ऑक्सीजन के टैंकर रोक रहे हैं: शिवराज
विश्वविद्यालय ने एक बयान में कहा,‘‘ दिल्ली सरकार की ओर से कर्फ्यू की घोषणा को देखते हुए डॉ बी आर आम्बेडकर केन्द्रीय पुस्तकालय 19.04.2021 (सोमवार) शाम आठ बजे से 26.04.2021 (सोमवार) सुबह नौ बजे तक बंद रहेगा।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/32vzLby
0 Comments