पलानीस्वामी ने ऑक्सीजन की बढ़ती मांग को इंगित करते हुए कहा कि पिछले साल महामारी के चरम पर होने पर उपचाराधीन मरीजों की संख्या 58 हजार के करीब थी लेकिन इस बार इनकी संख्या पहले ही एक लाख को पार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि इस परिस्थिति में तमिलनाडु को राष्ट्रीय मेडिकल ऑक्सीजन आवंटन के तहत 220 मीट्रिक टन ऑक्सीजन आवंटित की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस गलत आवंटन की वजह से राज्य के श्रीपेरम्बदूर उत्पादन केंद्र से 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु को की जा रही है। उन्होंने पेट्रोलियम एवं विस्फोटक सुरक्षा संगठप (पेसो) के खपत आंकड़ों के हवाले से कहा कि तमिलनाडु में ऑक्सीजन की मांग पहले ही 310 मीट्रिक टन तक पहुंच गई जबकि ‘अपर्याप्त आवंटन’ 220 टन का है। पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘इसलिए, मैं अनुरोध करता हूं कि तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर संयंत्र से 80 मीट्रिक टन ऑक्सीजन को दूसरे राज्य भेजने के फैसले को तत्काल रद्द किया जाए।In National Medical Oxygen allotment plan allocation for Tamil Nadu fixed at 220 MTs & based on the wrong allotment, 80 MTs of liquid oxygen diverted from manufacturing facilities at Sriperumpudur, Tamil Nadu to Andhra Pradesh & Telangana: Tamil Nadu CM writes to PM
— ANI (@ANI) April 25, 2021
(File pics) pic.twitter.com/565RBqC0a6
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3dMTmdt
0 Comments