तामुलपुर में बोले PM मोदी, हिंसा देने वाले नहीं स्वीकार, असम में एक बार फिर NDA सरकार https://ift.tt/eA8V8J

असम के तामुलपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि असम के लोग हिंसा के खिलाफ हैं, वे विकास, शांति, एकता और स्थिरता चाहते हैं। उन्होंने कहा कि असम में आप लोगों ने एक बार फिर NDA की सरकार बनाना तय कर लिया है। असम की पहचान का बार-बार अपमान करने वाले लोग, असम के लोगों को बर्दाश्त नहीं। असम को दशकों तक हिंसा और अस्थिरता देने वाले, अब असम के लोगों को एक पल भी स्वीकार नहीं हैं। असम के लोग विकास के साथ हैं। 

इसे भी पढ़ें: केशव प्रसाद मौर्य का ममता बनर्जी पर निशाना, कहा- कहीं से भी चुनाव लड़ें, पराजय ही मिलेगी

पीएम मोदी ने कहा कि देश में कुछ बातें ऐसी गलत चल रही हैं, अगर हम समाज में भेदभाव करके, समाज के टुकड़े करके अपने वोटबैंक के लिए कुछ दे दें तो दुर्भाग्य देखिए उसे देश में सेक्युलरिज्म कहा जाता है। लेकिन अगर सबके लिए काम करें, बिना भेदभाव के सबको देते हैं तो कहते हैं कि ये कम्युनल हैं। कांग्रेस सरकार ने अपने समय में असम को हिंसा, बम-बंदूक का लंबा दौर दिया। वहीं एनडीए सरकार असम के हर साथी को साथ लेकर शांति और समृद्धि के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। 

इसे भी पढ़ें: बंगाल में दोस्ती, केरल में कुश्ती कांग्रेस और लेफ्ट का यह रिश्ता क्या कहलाता है- शिवराज सिंह चौहान

सेक्यूलरिज्म-कम्यूनिज्म के खेल से देश को बहुत नुकसान 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारा तो मंत्र है सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास है। ये सेक्यूलरिज्म-कम्यूनिज्म के जो खेल चले हैं इसी खेल ने देश का बहुत नुकसान किया है। देश में कुछ बातें ऐसी गलत चल रही हैं, अगर हम समाज में भेदभाव करके, समाज के टुकड़े करके अपने वोटबैंक के लिए कुछ दे दें तो दुर्भाग्य देखिए उसे देश में सेक्युलरिज्म कहा जाता है। लेकिन अगर सबके लिए काम करें, बिना भेदभाव के सबको देते हैं तो कहते हैं कि ये कम्युनल हैं।  

महाजोत के महाझूठ को नकारते चलना

 प्रधानमंत्री ने कहा कि महाजोत के महाझूठ को आपको सिरे से नकारते चलना है। जिस तरह पहले दो चरणों में आपने बीजेपी की, एनडीए की ज्यादा से ज्यादा सीटों पर विजय सुनिश्चित की है, वैसे ही आपको तीसरे चरण में भी करना है। मैंने सुना, कल कुछ लोगों ने घोषणा कर दी है, उसमें उन्होंने मान लिया है कि वो चुनाव हार चुके हैं। अगली सरकार कैसी बनेगी, सरकार के लोगों ने क्या पहना होगा, वो कैसे दिखते होंगे, इसका उन्होंने वर्णन किया है।  



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/2PuF7kk

Post a Comment

0 Comments