अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने 10वीं कक्षा के विद्यार्थियों की बोर्ड परीक्षा रद्द करने और उन सभी को अगली कक्षा में प्रोन्नत करने का फैसला किया गया है।
इसे भी पढ़ें: गुजरात में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण तीन दिनों के लिए रोका गया
एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार गुजरात माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का यह निर्णय मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने विद्यार्थियों के व्यापक हित में और उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण से बचाने के लिए लिया है। विज्ञप्ति के अनुसार पिछले प्रयासों में असफल रहे और इस साल फिर परीक्षा देने जा रहे विद्यार्थियोंके बारे में कोविड-19 के मामले घटने पर स्थिति के आकलन के बाद निर्णय लिया जाएगा।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3fn62aS
0 Comments