असम में बीजेपी विधायक दल की बैठक सुबह 11.30 बजे, नए सीएम का होगा ऐलान https://ift.tt/eA8V8J

असम के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्वा सरमा इस साल हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन के जीतने के बाद राज्य के अगले मुख्यमंत्री बनने के लिए तैयार हैं। पार्टी के सूत्रों के अनुसार, सरमा का नाम मुख्यमंत्री सरबानंद सोनोवाल द्वारा रविवार दोपहर नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में प्रस्तावित किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: कोरोना मरीजों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवा की कालाबाजारी, 7 लोग गिरफ्तार

बता दें कि असम में भाजपा विधायक दल राज्य के अगले मुख्यमंत्री का चुनाव करने के लिए बैठक करेगा। बैठक सुबह 11 बजे से शुरू होनी है और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पार्टी महासचिव अरुण सिंह केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहेंगे। भाजपा के असम प्रभारी बैजयंत पांडा भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। गौरतलब है कि असम के सीएम के नाम की चर्चा को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर हाई लेवल बैठक हुई जिसमें अमित शाह, सर्बानंद सोनोवाल, हिमंता बिस्वा सरमा मौजूद रहे। इसी को लेकर अब रविवार को गुवाहटी में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। 


from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3uAXfYY

Post a Comment

0 Comments