झारखंड में ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ के नाम से लॉकडाउन की अवधि 13 मई तक बढ़ी https://ift.tt/eA8V8J

रांची। कोविड-19 के बिगड़ते हालात के मद्देनजर झारखंड सरकार ने राज्य में ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ के नाम से लगाए गए लॉकडाउन की अवधि को 13 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। झारखंड सरकार के प्रवक्ता ने मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के हस्ताक्षर से जारी नयी अधिसूचना की जानकारी देते हुए बताया कि सरकार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में बुधवार को हुई उच्चस्तरीय बैठक में यह फैसला लिया।

इसे भी पढ़ें: कोरोना महामारी: चार देशों से 11 ऑक्सीजन कंटेनर, 350 ऑक्सीजन सिलेंडर लाई वायुसेना

उन्होंने बताया, ‘‘छह मई सुबह छह बजे से 13 मई की सुबह छह बजे तक राज्य में सभी लोगों को ‘स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह’ के नियमों का पालन करना होगा।’’ इससे पहले 22 अप्रैल की सुबह छह बजे से राज्य में लॉकडाउन लगाया गया था और फिर इसे छह मई की सुबह छह बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया था।’’

इसे भी पढ़ें: शपथ लेते ही एक्शन में ममता बनर्जी, कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के कार्यालयों को छोड़कर सभी दुकानें एवं प्रतिष्ठान दोपहर दो बजे तक ही खुलेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के कर्मचारियों को छोड़कर अन्य लोगों को दोपहर तीन बजे तक आवाजाही की इजाजत होगी।



from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/33jgpXt

Post a Comment

0 Comments