इसे भी पढ़ें: कालाबाजारी और जमाखोरी ने मानवता को किया शर्मशार, कोरोना की तीसरी लहर के लिए हम कितने तैयार
इसके अलावा 61,177 मरीज अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जबकि 3,615 की मौत हो चुकी है। राज्य में शनिवार को कुल 46,305 नमूनों की जांच की गयी जिनमें से 5,973 में संक्रमण की पुष्टि हुई। संक्रमण के नये मामलों में सर्वाधिक 970 मामले रांची में सामने आए। इसके बाद पूर्वी सिंहभूम में 968, बोकारो में 745, पश्चिमी सिंहभूम में 327 और कोडरमा में 322 लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये। अकेले राजधानी रांची में कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटों में 38 लोगों की मौत हो गयी। पूर्वी सिंहभूम में 26, गिरिडीह में 10 तथा धनबाद में नौ लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई।
from Hindi News - News in Hindi - Latest News in Hindi | Prabhasakshi https://ift.tt/3hc6laI
0 Comments